मोहम्मद शमी को मिला धमकी भरा ईमेल और मांगी रकम

Spread the love

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला जान से मारने वाला ईमेल और आरोपी ने मांगी की एक करोड़ रुपए की डिमांड की है। इस मामले में मोहम्मद शमी के भाई ने कराई शिकायत दर्ज।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार को शमी को एक ईमेल आया है, जिसमें उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की है और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की वॉर्निंग दी गई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय आईपीएल खेल रहे हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी धमकी भरे ईमेल मिले थे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मोहम्मद शमी को मिले ईमेल में कहा गया है। मांगी हुई राशि नहीं मिलती है तो शमी को जान से मारने का ईमेल मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने ईमेल देखने के बाद अमरोहा के एसपी को इस बारे में सूचना दी है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है और सख्त से सख्त ऐक्शन लेने के लिए कहा है। ये ईमेल रविवार (4 मई) को आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राजपुत सिंधर नाम से शमी को ईमेल आया है, जिसमें उसका नाम प्रभाकर बताया गया है। अब अमरोहा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

अमरोहा पुलिस द्वारा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। शमी के भाई ने बताया कि यह मेल रविवार 1 से 3 बजे के आसपास आया और उन्होंने तुरंत अमरोहा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस फिलहाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी के मामले की जांच कर रही है।

मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वापसी की। वह वनडे विश्व कप 2023 के बाद सर्जरी के कारण लंबे समय तक बाहर रहे थे। चैंपियंस ट्रॉफी में वह संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने पांच मैचों में 9 विकेट लिए। IPL 2025 मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और नौ मैचों में सिर्फ पांच विकेट ले सके हैं।

हाल ही मैं भारतीय स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ खेल रहे हैं। IPL 2025 में उन की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। पर स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। और टीम भी

Related Articles

Leave a Comment

LATEST NEWS

TRENDING POST